पंजाब में धार्मिक मुद्दों पर हो रही राजनीति के बीच शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज कर रहे हैं. अकाली दल की कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग शुरू होने से पहले सुखबीर सिंह बादल ने ये आरोप मुख्यमंत्री पर लगाए.

Continues below advertisement

भगवंत मान की वीडियो पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ी बेअदबी की है और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून के तहत भगवंत मान को इस बेअदबी के लिए कम से कम 20 साल की सजा होनी चाहिए. 

सीएम मान को अकाल तख्त ने बताया था 'पंथ विरोधी'

बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा भगवंत मान की कथित आपतिजनक वीडियो को लैब टेस्ट्स के बाद सही पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री को 'गुरु का दोषी और पंथ का विरोधी' करार देकर सिखों से मुख्यमंत्री के सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: नवंबर में विधानसभा चुनाव की चर्चा के बीच पंजाब में छाया धार्मिक मुद्दा, सियासत गर्म

सीएम ने बताया राजनीति से प्रेरित

हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने खिलाफ निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि धार्मिक संस्थाओं में बैठे व्यक्ति अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे हैं.

हालांकि उन्होंने कहा है कि अकाल तख्त साहिब उनके लिए सर्वोपरि है मगर यहां नियुक्तियां राजनीतिक लोगों के इशारे पर होती है. सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के इन्हीं बयानों को लेकर कहा है कि भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल