पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने मोहाली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने विदेश में बैठे एक आतंकवादी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से आरडीएक्स से तैयार किया गया एक शक्तिशाली आईईडी भी बरामद हुआ है, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया.

Continues below advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी 32 वर्षीय मणि सिंह और गिलवाली गेट निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद किया गया आईईडी करीब 2.5 किलोग्राम वजन का था और पूरी तरह से इस्तेमाल के लिए तैयार था.

Punjab Politics: राज्यसभा नहीं जाएंगे रवनीत सिंह बिट्टू? केंद्रीय मंत्री ने कहा- अब मन कर रहा है कि...

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से मोहाली में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश विफल हो गई. इससे बड़ी जनहानि होने की आशंका टल गई.

खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मोहाली के वाईपीएस चौक के सामने स्थित एक पार्क के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बस से अमृतसर से मोहाली पहुंचे थे और उनके पास विस्फोटक उपकरण मौजूद था.

आरोपियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. इसके बाद विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया.

सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी के संपर्क में आए

पुलिस जांच में पता चला है कि मणि सिंह की हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में रहने वाले एक आतंकवादी से बातचीत शुरू हुई थी. बाद में उसने अपने बहनोई अभिषेक कुमार को भी उससे मिलवाया.

जांच के अनुसार, आतंकवादी ने दोनों को कुछ काम करने के बदले आर्थिक मदद का लालच दिया था. पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों आरोपी उसके लिए काम करने को तैयार हो गए थे.

Amritsar News: अमृतसर में मर्डर मिस्ट्री! सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का गला कटा शव... पहचान में जुटी पुलिस

पूरे नेटवर्क की तलाश जारी

फिलहाल एसएसओसी थाना, मोहाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों और पूरे आतंकी नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.