महाराष्ट्र विधान परिषद की के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. MLC की 9 सीट पर नियमित और एक सीट पर उपचुनाव होने हैं. इस बीच शरद पवार गुट एनसीपी ने इस चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए उद्धव ठाकरे का नाम आगे बढ़ाया है. एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से इस चुनाव में प्रत्याशी बनने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव से सदन को फायदा मिलेगा.
शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं. एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) का यह निवेदन है कि इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धवजी ठाकरे ही उम्मीदवार हों. उद्धवजी राज्य के सीनियर और अनुभवी नेता हैं. हम सभी दृढ़ता से मानते हैं कि राज्य और विधानसभा दोनों को उनके अनुभव से हमेशा लाभ होगा. उद्धव ठाकरे से विनम्र निवेदन है कि वे इस आग्रह पर विचार करें.''
महाविकास अघाड़ी से कौन होगा उम्मीदवार?
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव को लेकर अभी तक महाविकास अघाड़ी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन इससे पहले ही सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे का नाम आगे किया है. उद्धव ठाकरे विधान परिषद से रिटायर हो चुके हैं. इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी कहा था कि अगर उद्धव ठाकरे फिर से लड़ते हैं तो हम समर्थन करेंगे. 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 9 सीटों के लिए अलग मतदान और 1 सीट के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी जैसे कमेंट पर भड़कीं AIMIM पार्षद सहर शेख, 'किसी के बाप का...'
विधान परिषद चुनाव के लिए कार्यक्रम
- 23 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी
- नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026
- 4 मई 2026 तक उम्मीदवार नामांकन ले सकते हैं वापस
- 12 मई को वोटिंग होगी
- 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
- 12 मई को ही नतीजे आएंगे
'पॉलिटिकल टेररिज्म...', PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी को संजय राउत ने दिया नया नाम
