जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए एक विवादित बयान दिया. इसके बाद से ही राजनीतिक भूचाल आ गया है. पक्ष-विपक्ष की ओर से उनके बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान की निंदा की है.

Continues below advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ये लोग बार-बार, यहां तक कि पहले भी पाकिस्तान की तारीफ करने से कभी नहीं थके. लेकिन अगर वे वहां की मौजूदा स्थिति पर नज़र डालेंगे तो देखेंगे कि वहां पर खाने के लाले पड़े हुए हैं. यह तो अच्छा है कि जम्मू-कश्मीर भारत में है. सुरक्षित भी है. समृद्ध है और देश में सम्मान का पात्र है. मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान के लोग, विशेषकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग, भी भारत में आना चाहते हैं."

फारूक अब्दुल्ला ने दिया ये विवादित बयान

फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बरकरार रखकर पाकिस्तान ने कश्मीरियों को बचाया है जिसके बाद उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया और बीजेपी ने उनकी टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘‘राजद्रोह और राष्ट्रविरोधी’’ बताया. 

Continues below advertisement

अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों को केंद्र सरकार से बहुत कम उम्मीद है. उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आपको (जम्मू-कश्मीर के लोगों को) उनसे (दिल्ली से) क्या उम्मीद होगी? क्या आप उम्मीद करेंगे कि वे आपके साथ न्याय करेंगे?’’उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग साहस बनाए रखें, ताकि दिल्ली के सामने टिके रह सकें.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपमें यह साहस नहीं होगा, तो आपका अस्तित्व मिट जाएगा. हमारा नामोनिशान और पहचान भी खत्म हो जाएगी. कुछ भी नहीं बचेगा. वे आज चुप हैं, क्योंकि दुनिया में इस मुद्दे पर आवाज उठ रही है और हमारा पड़ोसी लगातार इसके पीछे लगा हुआ है. हर जगह कहा जाता है कि ‘कश्मीर के संबंध में फैसला नहीं हुआ है.’ यही बात हमें बचा रही है. अन्यथा, उनकी मंशा अच्छी नहीं है.’’

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज