जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहारमिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 600 किलोग्राम अमानक पनीर को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. यहपनीरगुजरातसेसिरोहीजिलेमेंआपूर्तिके लिए लाया गया था, जिसे सस्ती दरों पर बेचे जाने की तैयारी थी.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान टी. शुभ मंगला के निर्देश की पालना में की गई.

इको वाहन में गुजरात से लाया गया था पनीर

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेशप्रजापत एवं धर्मवीर रेगर द्वारा शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक इको वाहन को रोका गया, जिसमें गुजरात से पनीर लाकर सिरोही जिले में सप्लाई की जा रही थी. जांच के दौरान पायागया कि विक्रेता के पास फूड लाइसेंस, बिल, ई-वे बिल एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे.

खट्टा स्वाद और बदबू, मिलावट का संदेह

सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ. दिनेशखराड़ी भी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पनीर स्वाद में खट्टा एवं सूंघने पर बदबूदार पाया गया, जिससे मिलावट एवं खराब गुणवत्ता का संदेह गहराया. इसके बाद मोबाइल फूडलैब को मौके पर बुलाकर पनीर की जांच करवाई गई, जिसमें पनीर अमानक पाया गया.

हाईवे के होटलों में होनी थी सप्लाई

जांच में सामने आया कि यह पनीरसिरोही हाईवे स्थित विभिन्न होटलों में सप्लाई किया जाना था. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा ऐसे सभी होटलों की पहचान कर अलग से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी, जहां यहपनीर सप्लाई किया गया या किया जाना प्रस्तावित था.

नमूनीकरण के बाद जेसीबी से नष्टिकरण

खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार पनीर का नमूनीकरण किया एवं जांच हेतु नमूने खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर भेजे गए. इसके पश्चात जेसीबी मशीन मंगवाकर पूरे 600 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही नष्ट कियागया, ताकि आमजन के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो सके.

खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ीनेजिलेकेसमस्तखाद्यकारोबारियोंकोस्पष्टचेतावनीदेतेहुएकहाकिखाद्यसामग्रीनिर्माणमेंउच्चगुणवत्तायुक्तकच्चेमालकाहीउपयोगकरें. स्वच्छताएवंहाइजीनकाविशेषध्यानरखेंतथाखुलेतेल, मसालेएवंअन्यखाद्यसामग्रीकाविक्रयनहींकरें. बिनाफूडलाइसेंसखाद्यसामग्रीकानिर्माण, भंडारण, परिवहनयाविक्रयकरनेवालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभियान रहेगा निरंतर

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शुद्ध आहारमिलावट पर वार अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें.