मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार (12 मार्च) दोपहर को सामने आई. जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सविता बाई लोधी (28) और बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है. पुलिस और गोताखोरों की मदद से सभी शव कुएं से निकाले लिए गए है.

पति मजदूरी के लिए गया था बाहर

परिजनों के मुताबिक महिला सविता बाई का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था. उसकी सास और ननद घर पर थी. सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़ा तो सविता की लाश फंदे से लटकी थी. सकी चारों बच्चियां घर पर नहीं थी.

Continues below advertisement

कुएं से मिली मासूमों की लाशें

बताया जा रहा है कि सविता ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया. पानी में डूबने से सभी बच्चियों की मृत्यु हो गई. सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी. बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली. पड़ोसियों और पुलिस की मदद से कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है.

ये भी पढ़िए- बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान

पुलिस घटना के कारणों का कर रही पता

नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि केसली में सविता लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसके चारों बच्चियों के शव कुएं से मिले है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों का पता कर रही है.

ये भी पढ़िए- UP News: बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ