MP Government Job: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अंदर 2023 में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है. इस वजह से शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की बीजेपी सरकार युवाओं को लुभाने का लगातार प्रयास कर रही है. बीते कुछ दिनों से बेरोजगारी को लेकर युवाओं ने सरकार को घेरने का लगातार प्रयास किया है जिसमें सरकारी नौकरियां सबसे ज्यादा विवादों में रही. इन सबसे ऊपर निकलने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों के अंदर लगभग एक लाख भर्तियां करने का मन बनाया है.

3 लाख पद खाली हैं

मध्य प्रदेश सरकार के लगभग 55 विभागों में से 40 से अधिक ऐसे विभाग हैं जिनमें 3 लाख से अधिक पद खाली हैं. इसके बावजूद सरकार अभी 1 लाख भर्तियां कराने का प्लान बना रहा है. यह भर्तियां अभी स्टेट केडर पर आधारित होगी जिनमें नियुक्तियां दी जानी है. भोपाल जिला कलेक्टर, कमिश्नर और विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी कर रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई. इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस ने रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए प्रक्रिया की जानकारी मांगी. अगले महीने से भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. यदि ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश के अंदर युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का रास्ता खुल जाएगा.

युवाओं का मिलेगा लाभ

वही आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश के अंदर जिला स्तर पर सैकड़ों की संख्या में पद खाली है. 1 लाख पदों पर भर्ती करने के बावजूद भी मध्य प्रदेश के अंदर 2 लाख से अधिक पद रिक्त रहेंगे. यदि उन सभी पदों पर शीघ्र भर्ती कराई जाए तो अधिकतम युवाओं को लाभ मिल सकता है. पुराने कई कर्मचारियों और अधिकारियों के बैच वर्ष 22-23 में रिटायर होने वाले हैं. इस वजह से राज्य में पदों की संख्या 3 लाख से भी अधिक बढ़ सकती है.

Singrauli Murder Case: सिंगरौली में करोड़ों की लालच ने बेटे को बनाया कातिल, मां की हत्या कर संपत्ति के कागजात ले भागा

MP: भिंड में परिजनों को मीटिंग में नहीं जाने देने पर पंचायत सदस्यों का हंगामा, CEO की हटाने की मांग