Indore Crime News: एमपी (MP) के इंदौर (Indore) में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के भंवरकुआ थाने क्षेत्र (Bhawarkuan Police Station) में विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवाने और फिर जान से मारने की धमकी देकर लगभग 11 साल से रेप करने का आरोप एक युवक पर लगा है. शनिवार को भंवरकुआ थाने में रेप पीड़िता ने आकर शिकायत दर्ज करवाई कि वहा पहले से शादीशुदा थी. 11 साल पहले आरोपी लालू नागर (Lalu Nagar) निवासी गणेश नगर से 8 अप्रैल 2011 को उसकी मुलाकात हुई थी. फिर वे एक-दूसरे मिलने और फोन पर बात करने लगे.
 
इस बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने पीड़िता से शादी के लिए कहा. इस पर उसने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है. बावजूद इसके आरोपी ने पीड़िता से पहले दोस्ती कर संबंध बनाए, फिर पति से तलाक का दबाव बनाया. तलाक करवाने के बाद भी शादी का कहकर लगातार रेप करता रहा. अपनी बढ़ती हवस के चलते आरोपी ने पीड़िता की ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी भी करा दी. सर्जरी के लिए पीड़िता के मना करने पर उसके साथ मारपीट की. शराब के नशे में गाली-गलौज करने से लेकर पीड़िता के साथ कई बार अपने बिलावली तालाब स्थित बने फार्म हाउस में ले जाकर उसका रेप किया.
 
 
अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी है आरोप
 
पीड़िता ने बताया कि कई बार मना करने पर आरोपी रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देता रहा. आरोपी की ओर से पीड़िता के पति पर भी चाकू से हमला किया गया और दबाव बनाकर तलाक करवा दिया. वहीं पीड़िता ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध तक बनाए. विरोध करने पर मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी. इसके बाद शादी का कहने पर इंकार करता रहा. आरोपी जब धोखाधड़ी के एक मामले में जेल गया, तो महिला ने थाने आकर शिकायत की, जिसके बाद  पुलिस ने आरोपी लालू के खिलाफ रेप सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.