Jharkhand Petrol Pump Strike: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट (VAT) की दरें घटाने की मांग को लेकर हड़ताल का एलान किया है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाल ही में रांची (Ranchi) में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजप पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत नहीं करती है तो आगामी 21 दिसंबर को पूरे झारखंड (Jharkhand) में सभी पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद रखे जाएंगे. फिलहाल, मामले को लेकर कोई सकरात्मक नतीजा नहीं निकला. ऐसे में झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को हड़ताल की घोषणा की है.
वित्त मंत्री को सौंपा था ज्ञापनहैल ही में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) ने कहा था कि हम लोगों ने राज्य सरकार के वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. झारखंड में 1400 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है. वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है, आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है.
झारखंड सरकार की ओर से नहीं हुई पहल अशोक कुमार सिंह ने बताया था कि, केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज टैक्स में कमी के बाद ज्यादातर राज्यों ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अपने टैक्स कम कर दिए हैं, लेकिन झारखंड सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है. वर्ष 2015 के फरवरी माह में झारखंड की तत्कालीन सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर 18 फीसदी से बढ़ा कर 22 फीसदी कर दी थी, उसी समय से राज्य में ये व्यवसाय धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है.
की जाएगी हड़ताल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वैट कम करने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया है. इसके तहत लोगों को बताया गया है कि, वैट नहीं घटाए जाने से राज्य को और उपभोक्ताओं को क्या नुकसान हो रहा है. फिलहाल, झारकंड में 21 दिसंबर को सभी पेट्रोल पंपों पर 'नो परचेज-नो सेल' का बोर्ड लगाकर एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी.
ये भी पढ़ें: