हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. चंबा के चुराह उपमंडल में स्विफ्ट गाड़ी पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके चलते गाड़ी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. गुरुवार (7 अगस्त) की रात करीब 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो की भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी. 

साउया पथरी के पास चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिससे गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. गाड़ी में 6 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

शवों को खाई से निकाला गयासलुनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को खाई से निकाला गया. सभी मृतक जिला चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे. इस दुर्घटना में कोई मानवीय भूल नहीं थी. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल तीसा में करवाया जाएगा.

6 मृतकों में दो नाबालिग शामिलमृतकों की पहचान राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटे दीपक (15) के रूप में हुई है, जो सभी बुलवास जुंगरा के रहने वाले थे. इनके अलावा, गाड़ी में सवार राकेश कुमार (44) निवासी बुलवास और ड्राइवर हेमपाल (37) निवासी सलांचा भंजराड़ू की भी मौत हो गई. इस दुर्घटना में मरने वाले 4 लोग एक ही परिवार के थे. जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

बच्चों को लेकर घर आ रहे थे पिताइस हादसे में पिता समेत दो बच्चों की मौत हुई है. सरकारी स्कूल के टीचर राजेश के 17 और 15 साल के बेटे-बेटी बनीखेत में पढ़ते थे. राजेश बच्चों को लाने के लिए गए थे और पहाड़ी रास्ते से होते हुए घर जा रहे थे. तभी पत्थर गिर गए और चलती खाई में गिर गई. 

सीएम सुक्खू ने जताया दुखहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा हादसे पर शोक जताया है. घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.