गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर जानकारी दी. इनमें से दो को गुजरात, एक को दिल्ली और एक आतंकवादी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है.
ये चारों अल-कायदा की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे. आतंकी पिछले काफी समय से एक्टिव थे. गुजरात एटीएस को एक टिप ऑफ मिला था. उसके बाद एटीएस ने जांच शुरू की. बाकायदा एक ऑपरेशन चलाया गया और उसके बाद गिरफ्तार किया गया.
सोशल मीडिया के जरिए करते थे संपर्क
एटीएस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में जोड़ रहे थे और उसमें अल-कायदा का प्रचार कर रहे थे. वहीं टिप मिलने के बाद गुजरात एटीएस ने जीशान, फरदीन, सैफुल्ला और फारिक को गिरफ्तार किया है.
बड़े आतंकी हमले की थी साजिश
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि ये आतंकी बड़े पैमाने पर आतंकी साजिश को रच रहे थे.
एटीएस की बड़ी कामयाबी
वहीं एटीएस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा क्योंकि समय रहते ही इन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
