आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर प्रचार में गए हैं. उन्होंने ममता बनर्जी के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की है. इस बीच तेजस्वी यादव ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को एक बड़ा बयान दिया. चुनाव के नतीजों से पहले भविष्यवाणी कर दी कि बीजेपी की हार होगी तो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) फिर से जीतेंगी.

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा, "बंगाल में बीजेपी कहीं नहीं है… ममता दीदी दोबारा चुनाव जीतेंगी." उन्होंने 2029 का संकल्प भी बताया. कहा, "चुनाव जीतने के बाद हम सब लोग 2029 में दिल्ली में की सरकार गिराने का काम करेंगे." 

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को बताया कलाकार

तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. एक सवाल के जवाब में आरजेडी नेता ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री से अच्छा कोई कलाकार नहीं है, ये बात सब जानते हैं. वे बिहार के सत्तू को भूल गए, अब बंगाल में चुनाव आया तो झाल-मूढ़ी का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CM बनते ही सम्राट चौधरी करने लगे नीतीश कुमार का अपमान? 'बपौती' कहने पर भड़की कांग्रेस

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी दंगाई वाली पार्टी है. ये नफरत फैलाने वाले लोग हैं. ये आपस में भाई को भाई से लड़ाने वाले लोग हैं. उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर कहा, "यही तो हमारे देश की खूबसूरती है… चाहे पहनावा अलग हो, खान-पान अलग हो, दिखने में अलग हों, भाषा हो… यही हमारे देश की खूबसूरती है इसलिए हमारा देश महान कहलाता है."

'जो बिकने वाले हैं बिक रहे, जो डरने वाले हैं वो...' 

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने दल छोड़ दिया है. इससे जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी का यही काम ही है… जो बिकने वाले हैं बिक रहे हैं… जो डरने वाले हैं वो समझौता कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'जब नेतृत्व ही दागदार…'