आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी टूट हुई है. पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा सहित सात सांसदों ने पार्टी को टाटा बाय-बाय कर दिया है. ये सभी बीजेपी के साथ चले गए हैं. इसको लेकर अब बिहार में भी बयानबाजी तेज हो गई है.
कांग्रेस, आरजेडी एक तरफ जहां बीजेपी पर आरोप लगा रही है तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सीधे तौर पर 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर ही बड़ा हमला किया है. नसीहत दी है कि पार्टी को आत्म अवलोकन करना चाहिए कि रणनीति में कहां चूक हुई है.
'इतिहास इस बात का गवाह है कि…'
शनिवार (25 अप्रैल) को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अपनी कमजोरी को केवल दूसरे के माथे नहीं मढ़ना चाहिए. आम आदमी पार्टी का उदय राजनीति में एक नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए हुआ था, लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि शराब पिलाकर दिल्ली का निर्माण कर रहे थे.
यह भी पढ़ें- AAP के 7 सांसदों के दल छोड़ने पर BJP के इस नेता का बड़ा बयान, 'आने वाले समय में…'
'दाग तो आपके ऊपर गंभीर लगे हैं…'
नीरज कुमार ने कहा, "आम आदमी पार्टी के मंत्री परिषद के सदस्य जेल की सलाखों के भीतर गए… उनकी बर्खास्तगी तक नहीं हुई. राज्य के मुख्यमंत्री जेल में जा रहे हों… आखिर अनैतिक मूल्यों का चयन जब आपने खुद कर लिया तो दाग तो आपके ऊपर गंभीर लगे हैं…"
'जब नेतृत्व ही दागदार हो जाए, जब नेतृत्व ही...'
उन्होंने आगे कहा, "...तो ऐसी स्थिति में पार्टी में टूट-फूट स्वाभाविक है. जब नेतृत्व ही दागदार हो जाए, जब नेतृत्व ही नैतिक मूल्यों की बात करने वाला नैतिकहीन हो जाए… इसी का खामियाजा आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ रहा है. अगर उनके एमपी या विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं या अलग गुट बना रहे हैं तो ऐसे में आम आदमी पार्टी को आत्म अवलोकन करना चाहिए कि उनकी रणनीति में कहां चूक हो रही है."
यह भी पढ़ें- CM बनते ही सम्राट चौधरी करने लगे नीतीश कुमार का अपमान? 'बपौती' कहने पर भड़की कांग्रेस
