मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बीते शुक्रवार (24 अप्रैल) को विधानसभा में बहुमत हासिल किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. यह भी कह दिया कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है. इस बपौती शब्द को लेकर कांग्रेस ने शनिवार (25 अप्रैल) को हमला किया है. पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का अपमान किया जा रहा है क्योंकि वे 20 साल में 10 बार मुख्यमंत्री रहे हैं.

Continues below advertisement

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा, "सम्राट चौधरी जब से मुख्यमंत्री बने हैं वे लगातार नीतीश कुमार से बेहतर सीएम बनने के चक्कर में लगे हैं. बार-बार नीतीश कुमार जी को अपमानित करते हैं. कल (शुक्रवार) उन्होंने सदन में कह दिया कि मुख्यमंत्री का पद किसी की बपौती नहीं है. यह जानते हुए भी कि 20 साल में नीतीश कुमार जी 10 बार मुख्यमंत्री बने हैं."

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार की इच्छा से…', CM पद को लेकर सम्राट चौधरी का सदन में बड़ा खुलासा

Continues below advertisement

सम्राट चौधरी के बयान पर ही कांग्रेस ने घेरा

सम्राट चौधरी के एक बयान पर राजेश राठौर ने कहा, "मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं थानों और अंचलों की निगरानी मुख्यमंत्री आवास से होगी. शायद इसलिए सम्राट चौधरी जी ऐसा बोल रहे हैं कि थानों में और अंचलों में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसका मतलब नीतीश कुमार के राज में थाना और अंचल में जो भ्रष्टाचार था, जो अपराध था वह इसलिए था कि मुख्यमंत्री की दृष्टि अंचल और थाना तक नहीं जाती थी? अब सम्राट चौधरी की नजर ब्लॉक और अंचलों में होगी जिससे अपराध मुक्त अंचल होगा, भ्रष्टाचार मुक्त ब्लॉक होगा और भ्रष्टाचार मुक्त थाना होगा, शायद यही सम्राट चौधरी कहना चाह रहे हैं."

बता दें कि कल (शुक्रवार) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि सम्राट चौधरी लालू की पाठशाला के हैं. इसी बयान पर सम्राट चौधरी ने सदन में कहा था, "कुछ लोगों को लगता है हमारी पाठशाला… इस बपौती से बाहर निकलिए, किसी की बपौती नहीं है यह सत्ता… यह जो मुख्यमंत्री का पद है ये 14 करोड़ बिहारियों का आशीर्वाद है, इसलिए आज मैं बैठा हूं."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD पर बरसे सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री ने कहा- 'जो व्यक्ति अपने परिवार में बहन को…'