भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया. उन्होंने यूपी के नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. आरके सिन्हा की गिनती बिहार के अरबपतियों में होती है. उन्हें पटना का सबसे अमीर व्यक्ति कहा जाता है.
रविंद्र किशोर सिन्हा समाचार एजेंसी हिंदूस्थान के संस्थापक रहे हैं. इसके अलावा, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज SIS ग्रुप के भी मालिक थे. हाल ही में उनकी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उनका मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 105.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. पिछले साल यह 82 करोड़ के करीब था. इससे साबित होता है कि वे बेहद मजबूत उद्योगपति थे. SIS के रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिले हैं.
यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, सियासी गलियारे में शोक
रविंद्र किशोर सिन्हा की नेट वर्थ
बताया जाता है कि SIS संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा की कुल संपत्ति लगभग 1 बिलियन डॉलर है. भारतीय रुपये में आंकें तो यह आंकड़ा लगभग 8,300 से 8,400 करोड़ तक जाता है. उनका बिजनेस माइंड उन्हें अरबपति और अपने दम पर सफल हुआ व्यवसायी बनाता है.
कहा जाता है कि आरके सिन्हा ने साल 1974 में केवल 250 रुपये से SIS की स्थापना की थी और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने भारत की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा सेवा कंपनी विकसित की, जिसका विस्तार ऑस्ट्रेलिया तक हुआ.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
