सुप्रीम कोर्ट के सरेंडर करने वाले फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने नीरज कुमार पर फंसाने का आरोप लगाया है. जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमको न्यायालय पर भरोसा है.

Continues below advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे और फिर से कोर्ट में अपील करेंगे. मोकामा विधायक ने कहा, "मुझे जेडीयू के नीरज कुमार ने इस मामले में फंसाया है... मैं ये नहीं मानता कि सरकार ने फंसाया है."

वहीं, अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरेंडर करने के निर्देश दिए जाने पर जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने तंजिया लहजे में कहा, "वो जानें उनका काम जाने, हम ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं."

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'

क्या है मामला?

याचिकाकर्ता की वकील शिल्पी चौधरी ने जानकारी दी है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है और वह शादी के बाद सरेंडर कर देंगे. उनकी जमानत अभी रद्द नहीं की गई है. उन्हें केवल सरेंडर करने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जांच चार महीने के भीतर पूरी कर ली जाए. इसके बाद इस मामले को फिर से सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि यह तय किया जा सके कि उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए या नहीं.

वकील ने यह भी बताया कि कोर्ट ने कड़ा सवाल पूछा कि 67 आपराधिक मामलों का इतिहास होने के बावजूद, उन्हें हाई कोर्ट से जमानत कैसे मिल गई? कोर्ट ने इस मामले को लेकर बहुत सख्त रुख अपनाया है.

अनंत सिंह पर 67 FIR दर्ज

वहीं, याचिकाकर्ता के वकील अमरकांत पटेल ने कहा, "धारा 302 के तहत हत्या, धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश, अपहरण और जबरन वसूली जैसे मामलों में सवाल यह है कि हर मामला किस चरण में है? अनंत सिंह के खिलाफ कुल 67 मामले दर्ज हैं. उन्होंने चुनाव के दौरान दाखिल किए गए अपने हलफनामे में भी इन मामलों का जिक्र किया है और हर मामले की स्थिति के बारे में बताया है."

यह भी पढ़ें:  BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, सियासी गलियारे में शोक