कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान महिला पत्रकार ऋचा पाराशर को कथित तौर पर धक्का देने का मामला सामने आया है. पत्रकार ने खुद अपना अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उनका कंधा पकड़कर खींचा और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

Continues below advertisement

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन के दौरान कोहनी मारने जैसी हरकतें कीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक महिला पत्रकार को भी इस तरह गिराया कि उन्हें उसकी हालत की चिंता है. गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने से नहीं रोका जाता, तो वे वहां भी हंगामा करते.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?

Continues below advertisement

‘अगली बार दिल्ली वाले डंडे से पीटेंगे’

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर संविधान को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नकली संविधान लेकर संविधान को तार-तार कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के अराजकता से दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगली बार इसी तरह प्रदर्शन किया गया, तो दिल्ली के लोग उन्हें डंडे से पीटेंगे.

पत्रकार ऋचा पाराशर ने बताई अपनी आपबीती

पत्रकार ऋचा पाराशर के मुताबिक, वह सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर उस गेट पर खड़ी थीं, जहां से राहुल गांधी के निकलने की उम्मीद थी. उनका कहना है कि वह केवल राहुल गांधी का बयान रिकॉर्ड करना चाहती थीं. ऋचा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आगे बढ़े और उनका कंधा पकड़कर खींचा. राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें धक्का दिया.

यह भी पढ़ें- 'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'