मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज (मंगलवार) पटना में AISA की ओर से मार्च निकाला गया है. गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से यह मार्च शुरू हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाया था लेकिन इसे तोड़ते हुए सभी आगे बढ़ गए.
इसके बाद प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहा पहुंचे. यहां भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने मार्च को रोका. इस दौरान आंदोलनकारी ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाते दिखे. हाथों में तख्तियां थीं जिस पर ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री की तस्वीर थी. इस पर विरोध में एक से एक नारे लिखे गए थे.
यह भी पढ़ें- CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी
इस विरोध मार्च के दौरान एक तरफ वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया जाता रहा तो दूसरी ओर कुछ उग्र प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए. हाथों में पोस्टर लिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते नजर आए.
मार्च में शामिल AISA के कार्यकर्ता अपने हाथों में अलग-अलग पोस्टर लिए हुए थे. एक के हाथ में पीएम मोदी की तस्वीर लगा पोस्टर था जिस पर लिखा था- 'टियर गैस की व्यवस्था नहीं है?', दूसरा स्लोगन जो पोस्टर पर दिखा उस पर लिखा था, 'चाय की दुकान तो चली नहीं आए हैं देश चलाने…'
लेफ्ट के इस प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया. चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ये सभी लोकभवन तक मार्च करना चाह रहे थे. हालांकि डाकबंगला से आगे नहीं बढ़ने दिया गया.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'
