कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शिव की बारात' वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है. बिहार बीजेपी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को कहा कि राहुल गांधी को शिव की बारात का मतलब समझ में आए तब तो, शिव की बारात उन्होंने देखी हो तब तो, शिव का मतलब है जहर पिया, जीवन दिया, राहुल गांधी तो यहां जहर ही उगल रहे हैं.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "जिन्होंने भगवान राम का विरोध किया हो, जिन्होंने कुंभ का विरोध किया हो, वो आज शिव पर ज्ञान देंगे? ये नक्सली दिमाग का प्रदर्शन है. लंपटगिरी की इजाजत किसी को नहीं है. यह देश की जनता ने तय कर लिया है, सत्य सनातन की छाया में ही शासन होगा और देश के सिंहासन पर राम भक्त ही शासन करेगा."
राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अभी आंदोलन के माध्यम से टाइम पास कर रहे हैं. इसके बाद विदेश घूमेंगे. अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश में कितनी सीट देंगे, पहले तय कर लीजिए.
यह भी पढ़ें- CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
'कभी डोसा खिला रहे, कभी चाय पिला रहे'
मृत्युंजय तिवारी ने राहुल गांधी द्वारा अपने घर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को चाय पर बुलाने पर कहा, "कभी डोसा खिला रहे हैं, कभी चाय पिला रहे हैं, कभी हाई-टी कर रहे हैं. अखिलेश यादव कितनी सीट देंगे, पहले ये तो डील कर लें. तेजस्वी यादव ने तो यहां बिहार में एमएलसी में एक भी सीट नहीं दी कांग्रेस को और वहां जाकर तमाशा कर रहे हैं कि हम चाय साथ पी रहे हैं, डोसा साथ खा रहे हैं. जनता बेवकूफ है क्या?"
उधर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने राहुल गांधी के 'शिव की बारात' वाले बयान पर कहा, "उन्होंने इस भाव से कहा कि ये आंदोलन देश के लिए है और जनता को मताधिकार के प्रयोग करने से जो रोका है, ये उसके लिए है, इसलिए उन्होंने कहा कि शिव की बारात है, जिनको शामिल होना है, वो शामिल हों..."
यह भी पढ़ें- 'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
