अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया आई है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर कहा कि हम कोई पुलिस पदाधिकारी तो हैं नहीं, अनंत सिंह ने क्या बोला, जेडीयू के लोगों ने क्या बोला, यह हमारा मामला नहीं है. यह जेडीयू का मामला है.

Continues below advertisement

पीके ने कहा कि वह जांच करा लें, देख लें, कार्रवाई कर लें. सत्ता उनकी है और विपक्ष में आरजेडी है. हम लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है कि जेडीयू का कौन नेता अपने बारे में, नीतीश कुमार के बारे में क्या बोलता है.

'यह वोट सरकार बनाने का नहीं'

प्रशांत किशोर शनिवार को नालंदा में 'स्नातक जन संवाद' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा, "जैसा कि आप देख रहे हैं, हम लोगों ने इस चुनाव में मतदाता साथियों से और साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगों से यह आग्रह किया है कि यह वोट सरकार बनाने का वोट नहीं है, किसी को सरकार से हटाने का वोट नहीं है, बल्कि यह वोट बनी हुई व्यवस्था और सरकार को जवाबदेह बनाने का वोट है. नालंदा से, पटना स्नातक से अनुज कुमार और शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति को भारी मतों से जिताकर भेजें. ऐसा अपील हम लोगों ने किया है..."

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'

उधर, बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता जमा खान ने अनंत सिंह के बयान पर कहा, "इसमें क्या सच्चाई है मुझे नहीं जानकारी है. क्या बात है, उससे मतलब हमें नहीं है. मैं सिर्फ विकास की बातें करना चाहता हूं. कौन क्या किया, कब क्या हुआ, मुझे जानकारी नहीं है."

यह भी पढ़ें- 'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा