जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ तो 9 आदमी की उन्होंने हत्या करवाई. हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि वे कुछ और कह रहे थे. उनका कहना था कि लालू यादव ने उनके 9 आदमी की हत्या करा दी थी जब वे नीतीश कुमार के साथ आए थे. इस पर अब जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है.
शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को JD(U) विधायक अनंत सिंह के '9 लोगों की हत्या करवाई' वाले दावे पर, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "उनका बयान आया है और फिर उस पर उनकी सफाई भी आई है. सब कुछ प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है और सब कुछ ध्यान में है..."
क्या बोले राजीव रंजन?
वहीं जेडीयू नेता राजीव रंजन ने अनंत सिंह के बयान पर कहा, "सार्वजनिक जीवन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार के जो 50 वर्ष हैं, देश में शायद ही किसी नेता को यह सम्मान हासिल होता है. उन्होंने कठोर निर्णय लिए. सार्वजनिक जीवन में सुचिता को लेकर, राजनीति और अपराध को लेकर उन्होंने हर समय दो टूक राय रखी. उनके जीवन को एक प्रेरणास्रोत का जीवन माना जाता रहा है इसलिए कौन क्या कहता है, कैसी बातें करता है; पार्टी न तो उनका संज्ञान लेती है और न ही जवाब देना सही समझती है."
यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
उन्होंने कहा, "मैं इतना जरूर कहूंगा कि हत्या, अपराध और हिंसा की बात तो छोड़ दीजिए, नकारात्मक राजनीति को भी नीतिश कुमार जी ने पूरे जीवन में कभी पास नहीं रहने दिया... पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में सभी बातें रहती हैं और नेतृत्व समय के मुताबिक उचित निर्णय लेता है..."
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
