बिहार की राजधानी पटना में रविवार (18 अक्टूबर 2026) देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर महेशनगर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान रामकृष्ण नगर के सदानी चक निवासी अमरजीत कुमार और अंकेश कुमार के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई गई है.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'

Continues below advertisement

पलटकर करीब 80 मीटर दूर जा गिरी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी. गाड़ी पहले अनियंत्रित हुई और फिर पलट गई. बताया गया कि वह उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी. इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि करीब 200 मीटर के दायरे में लोग घायल हो गए. सड़क पर स्कॉर्पियो के कांच के टुकड़े और राहगीरों का सामान बिखर गया.

सड़क पर तड़पते रहे घायल, लोगों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क किनारे घायल लोग मदद के लिए तड़पते रहे. स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेजे गए.

घायल ने बताया, सात लोग लौट रहे थे घर

सहयोग अस्पताल की आईसीयू में भर्ती रणवीर कुमार ने बताया कि सात लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे. तभी पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. घायल दीपक कुमार राज के पिता सत्येंद्र मिस्त्री ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब 6:15 बजे मेला देखने निकला था. वह नौवीं कक्षा का छात्र है. परिवार को हादसे की जानकारी रात करीब 11:45 बजे पाटलिपुत्र थाने से मिली. 

यह भी पढ़ें- पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'