LIVE Updates: शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- सत्ता पक्ष में चोर और बेईमान लोग हैं
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है और आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सदन में अटैक मोड में नज़र आए. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 27 Nov 2020 02:47 PM

बैकग्राउंड
पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज तेजस्वी यादव विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर नीतीश कुमार पर तंज...More
पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज तेजस्वी यादव विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा और कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर नहीं जीते थे. इस बार के चुनाव में अपने बदौलत महागठबंधन को लगभग उतनी ही सीट मिली जीतना 2015 में मिली थी. नीतीश कुमार की पार्टी दुनिया के सबसे बड़े दल के साथ गठबंधन कर तीसरे नंबर पर चली गई.सत्र के पहले दिन भी नीतीश पर तेजस्वी ने किया था बड़ा हमला17वीं विधानसभा के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अटैक मोड में दिखे और मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए सरकार पर जमकर बरसे और उन्हें चेतावनी दी. तेजस्वी ने कहा कि बिहार बेरोजगारी के मामले में देश की राजधानी बन गया है. जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती. अगर वे (एनडीए सरकार) पहले महीने में 19 लाख नौकरियां देने में असमर्थ हुए तो हम इसके खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. मालूम हो कि रोजगार इस बार के विधानसभा चुनाव का सबसे अहम मुद्दा रहा है. चुनाव से पहले तेजस्वी यादवके 10 लाख नौकरी देने के वादे ने सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी थी. नेता प्रतिपक्ष के वादे के ही जवाब में बीजेपी को भी सरकार में आने पर 19 लाख रोजगार देने का बिहार को जनता से वादा करना पड़ा था. बाहरहाल, चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद एनडीए सारकार की गठन हो चुकी है. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि वे जल्द अपने कहे अनुसार काम करें, अन्य राज्य भर में आरजेडी उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी.
सत्र के आखिरी दिन आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष के नामों का भी एलान किया. नीतीश कुमार को सदन का नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को विरोधी दल का नेता घोषित किया गया.