पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत में सुधार हो रहा है. अपने स्वास्थ्य होने की जानकारी मांझी ने ट्वीट कर दी है. जिसके अनुसार उनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और जल्द ही वह लोगों के बीच होंगे.

बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 14 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसकी जानकारी उन्होने ट्वीट कर दी थी. अपने ट्वीट में मांझी ने लिखा था कि "पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं अथवा मैं उनसे मिला हूँ उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें."

मांझी ने ट्वीट कर स्वस्थ होने की दी जानकारी

आज तबीयत में सुधार होने के बाद एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि "‪एम्स मेडिकल टीम का मानना है कि अब मेरे शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, जिसके उपरांत मैंने पुनः कोरोना जाँच करवाया है कल रिपोर्ट मिल जाएगी. ‪उम्मीद है 1-2 दिनों में मैं आप सबों के बीच रहूँगा. ‪पटना AIIMS की पूरी टीम का आभार."