बक्सर: जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके अपने हीं दोस्त को ने गोली मारकर घायल कर दिया.जहां प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचमुखी मंदिर के पास हॉकी खेलने के दौरान हुए झगड़े में विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधी ने बदला लेने की नीयत से गोली चला दिया जिसमें अविनाश नाम का युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गोरख राम ने कहा कि हॉकी खेले के दौरान हुए विवाद में युवक को गोली मारी गई है,जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बताते चलें कि जिस तरह साल के अंतिम दौर में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस मामले में पुलिस कितनी जल्द खुलासा करती है देखना दिलचस्प होगा.