बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के लगातार हमलावर हैं. विधायक प्रशांत किशोर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सम्राट चौधरी को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी सातवीं फेल हैं, अनपढ़ हैं, अपराधी हैं इससे ज्याद कुछ नहीं, इससे कम कुछ नहीं! जो करना है, सो कर लो!” इससे पहले भी प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें- बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
दरअसल, मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर से सवाल पूछा गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कही है. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “कहे कुछ आप बना रहे कुछ, आपके कैमरे पर कह रहा हूं कि सम्राट चौधरी सातवीं फेल हैं, अनपढ़ हैं, अपराधी हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं, इससे कम कुछ नहीं! जो करना है, सो कर लो!”
बोले- जो कहा है, उस पर कायम हैं
प्रशांत किशोर ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा, “जो बात हमने कही नहीं वह मुंह में डालिए नहीं और जो बात हमने कही है उस पर कायम हैं.” उनका यह वीडियो अब चर्चा में है.
इससे पहले प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह कथित तौर पर कहते सुनाई दिए थे कि अगर किसी अपराधी को गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है. इस कथित बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ गया था. बीजेपी नेताओं ने प्रशांत किशोर की भाषा पर सवाल उठाए थे.
बीजेपी ने जन सुराज को बताया था 'गन सुराज'
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने प्रशांत किशोर की भाषा शैली की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर खुद को नई सोच का राजनीतिक चेहरा बताते हैं, लेकिन उनकी भाषा आपत्तिजनक है. शर्मा ने तंज कसते हुए कहा था कि उनकी पार्टी जन सुराज नहीं, बल्कि 'गन सुराज' है. अब नए वीडियो के सामने आने के बाद सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच बयानबाजी फिर चर्चा में है.
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
