केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और उनके पिता पर विवादित टिप्पणी की. साथ ही, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी जम्मू-कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार ठहरायाय गिरिराज सिंह ने दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में रोजगार और पर्यटन के अवसर बढ़े हैं.

Continues below advertisement

गिरिराज सिंह ने कहा, “फारूक अब्दुल्ला और इनके पिता ये सब भारत के दुश्मन हैं, ये कांग्रेस के पाप के परिणाम हैं.” उन्होंने नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं के लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार हैं. 

यह भी पढ़ें- मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

Continues below advertisement

जेएनयू और जामिया के नारों का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने जेएनयू में हुए एक पुराने विवाद का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि वहां अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए गए थे. इसके बाद उन्होंने जामिया से जुड़े पोस्टर और ‘फ्री कश्मीर’ तथा ‘फ्री खालिद’ जैसे नारों का जिक्र क्या. गिरिराज सिंह ने ऐसे नारों से जुड़े लोगों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ बताते हुए उनकी आलोचना की हौ. 

CAA विरोध और दिल्ली दंगों को लेकर भी निशाना

गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और दिल्ली में हुए दंगों का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में शामिल लोग देश के खिलाफ काम करते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव का दावा

गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां की स्थिति बदली है. अब पर्यटन बढ़ रहा है और लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर के विकास को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम