बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2026) आज रविवार, 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है. परीक्षा 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और जैमर से निगरानी होगी. अभ्यर्थियों की सीटों का आवंटन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा.

Continues below advertisement

बिहार STET 2026 का आयोजन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता के लिए किया जा रहा है. शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता हासिल करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में क्वालीफाई करना जरूरी है. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'कोई अफसोस नहीं है...' JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान

Continues below advertisement

जूते-मोजे पहनकर जाने पर रोक

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहनावे से जुड़े निर्देशों का ध्यान रखना होगा. जारी जानकारी के मुताबिक, जूते-मोजे पहनकर आने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है. उम्मीदवारों को चप्पल या स्लिपर पहनकर जाने की सलाह दी गई है. महिला अभ्यर्थियों को मेहंदी और नेल पॉलिश से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं. बायोमेट्रिक उपस्थिति और फिंगरप्रिंट सत्यापन में परेशानी से बचने के लिए इन नियमों का पालन जरूरी है.

पहली पाली सुबह 9 बजे से

STET की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी. इसके लिए प्रवेश का समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक निर्धारित है. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर प्रवेश नहीं मिल सकेगा. इसलिए उम्मीदवार समय से पहले केंद्र पहुंचें.

4 नवंबर की परीक्षा अब 21 नवंबर को

STET 2026 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी. संबंधित अभ्यर्थी संशोधित तारीख के अनुसार अपनी तैयारी करें. परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज तारीख, पाली और केंद्र का पता जरूर जांच लें. किसी भी बदलाव के लिए BSEB की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'