बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के आवेदन को लेकर नई तिथि की घोषणा कर दी गई है. मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है. शिक्षक अभ्यर्थी अब 21 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे.

Continues below advertisement

बीपीएससी की ओर से मंगलवार की शाम जारी किए गए पत्र में लिखा गया है, "विज्ञापन संख्या-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु संशोधित विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधनोपरान्त विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक-21.09.2026 से प्रारंभ होने की संभावना है."

जारी किए गए पत्र में आवेदन के लिए जो नई तारीख की जानकारी दी गई है उसे भी अभी संभावित डेट के रूप में बताया गया है. यानी हो सकता है कि फिर से तारीख में फेरबदल हो.

Continues below advertisement

बीते सोमवार को टाल दी गई थी तारीख

जानकारी हो कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से बीते सोमवार (31 अगस्त, 2026) को प्रक्रियागत बदलावों का हवाला देते हुए टीआरई-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख टाल दी गई थी. एक सितंबर से आवेदन शुरू होना था. बीपीएससी की ओर से कहा गया था कि जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी. अब 24 घंटे के भीतर ही नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में 52 हजार शिक्षकों का बायोडाटा गायब? अब विभाग ने दी सफाई

तारीख टलने से शिक्षक अभ्यर्थी घबरा गए थे. उन्हें लग रहा था कि प्रक्रिया में फिर देरी न होने लगे. हालांकि मंगलवार को ही बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी थी कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. वे तैयारी करें. वे भविष्य हैं. बीपीएससी पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है. 

हालांकि, मंत्री ने इस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की कि सीटीईटी (CTET) अपीयरिंग अभ्यर्थियों को टीआरई-4 में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी या नहीं. इसको लेकर मंगलवार को ही शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया गया था. CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों की मांग है कि जिस तरह से STET अपीयरिंग वालों को मौका दिया जा रहा तो उन्हें भी मिले.

यह भी पढ़ें- बिहार के लोग मछली खाने से बचें! नेपाल बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी