एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में बीते सोमवार (12 अक्टूबर) को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. इसके बाद राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष के 11 प्रमुख नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. अब याचिका में कमियों को लेकर बीजेपी ने हमला किया है.

Continues below advertisement

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को कहा, "...उसमें (सुप्रीम कोर्ट में दाखिल INDIA ब्लॉक की याचिका में) अभी फीस भी पूरी तरह से नहीं भरी गई है, मल्लिकार्जुन खरगे की ID भी धुंधली है. 14 बुनियादी गलतियां उसमें निकाली गई हैं." 

'हार की खींज में रची गई ये कानूनी पटकथा'

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो दल अपनी अदालती फाइल ठीक से नहीं बना सकता है, वह देश की चुनावी व्यवस्था पर ज्ञान बांट रहा है. सड़क पर झूठी नौटंकी करना आसान है लेकिन अदालतों में तथ्यों और सबूतों की आवश्यकता होती है. संजय सरावगी ने कहा कि हार की खींज में रची गई ये कानूनी पटकथा, पहले दिन ही औंधे मुंह गिरी है. कम से कम अदालत में तो सही से आवेदन दें.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा- जनत ने तमाशा देख लिया

बिहार बीजेपी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "...अब इनको अच्छी तरह से पता है कि जनता ने इनका तमाशा देख लिया है. राहुल गांधी जैसे गैर जिम्मेदार विपक्ष का नेता कभी देश को नहीं मिला है, ये जिस तरह से राजनीति का लंपटीकरण कर रहे हैं, सड़कों पर लोगों को परेशान कर रहे हैं, यह बता रहा है कि राहुल गांधी जी को ना लोकतंत्र पर भरोसा है ना संविधान पर भरोसा है."

यह भी पढ़ें- रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू