बिहार में बीजेपी नेता गुरु प्रकाश पासवान ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के एक्स पोस्ट को लेकर करारा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी, नेहा बोरा और शरजील इमाम का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. पासवान ने कहा कि देश संविधान से चलता है. यह देश कोई 24 अकबर रोड या 10 जनपथ से नहीं चलता है.

Continues below advertisement

राउत के पोस्ट पर सवाल उठाते हुए गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “नहीं तो क्या कहना चाह रहे हैं, उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं क्या? केरल के कांग्रेस ने ट्वीट किया तो कह दिया कि भाई सीजेआई को हटाओ, हम एक नया CJI ले आएंगे.” उन्होंने आगे कहा, “देश संविधान से चलता है. यह देश कोई 24 अकबर रोड या 10 जनपथ से नहीं चलता है. संवैधानिक प्रक्रियाएं हैं.”

यह भी पढ़ें- पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

Continues below advertisement

‘अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास’

बीजेपी नेता ने विपक्ष पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यह जो अराजकता का माहौल और अराजकता का वातावरण बनाने का ये लोग प्रयास कर रहे हैं...” पासवान ने अपने बयान में संवैधानिक प्रक्रियाओं के पालन पर जोर दिया.

नेहा बोरा और शरजील इमाम का नाम लिया

गुरु प्रकाश पासवान ने नेहा बोरा और शरजील इमाम का जिक्र करते हुए कहा, “नेहा बोरा कहती हैं, शरजील इमाम को हम जेल से निकालेंगे. शरजील इमाम वही व्यक्ति है जिसने भारत माता को खंडित करने का कुत्सित प्रयास किया था.” उन्होंने आगे कहा, “तो कनेक्शन सीधा है नेहा बोरा, शरजील इमाम, राहुल गांधी, नेहा बोरा. अब आपके दर्शकों को समझ आ जाना चाहिए कि यह रिश्ता क्या कहलाता है.”

संजय राउत ने अल्बानिया का वीडियो किया था पोस्ट

दरअसल, संजय राउत ने एक्स पर अल्बानिया का एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि अल्बानिया में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया. उनके मुताबिक, जनता नाराज थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री की मदद कर रहा था. राउत ने यह भी लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर हमला किया. उन्होंने कहा कि हर देश को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए. इसी पोस्ट पर गुरु प्रकाश पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें- पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक