बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हार्ट में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर शाम पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें हार्ट में परेशानी महसूस हुई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें- बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली

Continues below advertisement

मेदांता अस्पताल में भर्ती

नीरज कुमार को देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. फिलहाल नीरज कुमार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. अस्पताल की ओर से भी उनकी स्थिति पर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन उपलब्ध नहीं है.

चुनाव के बीच सामने आई खबर

बिहार में विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू उम्मीदवार की तबीयत बिगड़ने के बाद समर्थकों में मायूसी है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद समर्थकों और पार्टी से जुड़े लोगों की नजर उनके स्वास्थ्य पर है. फिलहाल उनके इलाज से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?