नवरात्रि का रंग, गरबा की धुन और सपना चौधरी के धमाकेदार डांस का तड़का पटना में देखने को मिला. सोमवार 19 अक्टूबर की रात पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित नवरंग गरबा में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने अंदाज से समां बांध दिया. भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गाने ‘गुलाब जइसन खिलल बाडू’ पर उन्होंने ऐसे डांस स्टेप किए कि वहां मौजूद दर्शक भी झूमने लगे. कार्यक्रम का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
नवरंग गरबा में सपना चौधरी का डांस दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना. भोजपुरी गाने की धुन पर उनके स्टेप और अंदाज ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया. सामने मौजूद लोग भी गाने के साथ सुर मिलाते और जोश दिखाते नजर आए. गरबा के माहौल में भोजपुरी संगीत का यह तड़का लोगों को खूब पसंद आया.
यह भी पढ़ें- JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
दर्शकों ने भी गाने को दोहराया
सपना चौधरी के डांस के दौरान दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था. लोग गाने की लाइनें दोहराते नजर आएय. स्टेज पर सपना का डांस और सामने झूमती भीड़ ने कार्यक्रम का माहौल और रंगीन बना दिया. हरियाणवी अंदाज और भोजपुरी बीट्स का यह मेल लोगों का ध्यान खींच रहा है.
'हमको ओरिजिनल करने दो'
उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ओरिजिनल म्यूजिक की बात करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी कहती हैं आप हरियाणा चले जाओ, यूपी चले जाओ, आप राजस्थान चले जाओ या बिहार चले आओ यहां पर रीमिक्स के दीवाने हैं. ओरिजिनल किसी को अच्छा ही नहीं लगता. हम रीमिक्स बनाकर सुनेंगे लेकिन मुझे ओरिजिनल करने दो.
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा- शुक्रिया
सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘स्टेज प्लस भोजपुरी बराबर प्योर बवाल.’ साथ ही उन्होंने पटना के लोगों का धन्यवाद भी किया. वीडियो के जरिए कार्यक्रम की झलक सोशल मीडिया पर पहुंच गई.
भोजपुरी सिनेमा से भी रहा है सपना का नाता
सपना चौधरी हरियाणवी डांस और गानों के लिए जानी जाती हैं. भोजपुरी मनोरंजन जगत में भी वह काम कर चुकी हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ में आइटम सॉन्ग किया था. इसके अलावा पवन सिंह के साथ ‘लहंगा लहक जाई’ जैसे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ भी वह काम कर चुकी हैं. पटना के नवरंग गरबा में उनका भोजपुरी गाने पर डांस इसी जुड़ाव की एक और झलक बना.
यह भी पढ़ें- बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
