बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ लोग भारत की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने पर तुले हुए हैं. 

Continues below advertisement

इस पर गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी पहले दिन से कह रहे हैं कि हम भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं. ये भारत से लड़ रहे हैं. सरकार से नहीं लड़ रहे. उनके साथ कुछ नेता अव्यवस्था फैला रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े

Continues below advertisement

नेहा वोरा, शलजील समेत इन नेताओं पर आरोप  

उन्होंने नेहा वोरा का जिक्र किया. कहा कि वह बांग्लादेश से प्रेरणा ले रही हैं. शरजील इमाम इस्लामिक मेनिफेस्टो लेकर आए. भारत माता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं. उमर खालिद और प्रशांत भूषण रिजीम चेंज की बात करते हैं. संजय राउत अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाने का उदाहरण देते हैं. भारत में यह संभव नहीं.

संवैधानिक रास्ता अपनाने की सलाह  

गुरु प्रकाश ने कहा कि संवैधानिक तौर-तरीके अपनाइए. चुनाव लड़िए, हराइए और सत्ता में आइए. हिंसक सत्ता परिवर्तन का सपना कभी सच नहीं होगा. देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है.

भारत की प्रतिष्ठा बचाने पर जोर  

उन्होंने दोहराया कि कुछ लोग देश की छवि खराब करने पर तुले हैं. लेकिन जनता ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करती. भाजपा लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करती है. विपक्ष को भी यही रास्ता अपनाना चाहिए. गुरु प्रकाश के बयान से भाजपा का रुख साफ है. वे विपक्षी नेताओं पर देश के खिलाफ काम करने का आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक