Bihar Exit Poll 2020 LIVE: एग्जिट पोल्स में महागठबंधन आगे, जानें- बिहार में किसकी बन सकती है सरकार?
Bihar Election Exit Poll 2020 LIVE: सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे, किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं. एनडीए और महागठबंधन दोनों का दावा है कि बिहार में सरकार उन्हीं की बनेगी. एबीपी न्यूज़ आपको Exit Poll में बता रहा है कि आखिर बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा?
एबीपी न्यूज़Last Updated: 07 Nov 2020 08:07 PM

बैकग्राउंड
Bihar Election 2020 Exit Poll Results LIVE Updates: एनडीए और महागठबंधन दोनों का दावा है कि बिहार में सरकार उन्हीं की बनेगी. इन दावों के बीच एबीपी न्यूज़ आपको Exit...More
Bihar Election 2020 Exit Poll Results LIVE Updates: एनडीए और महागठबंधन दोनों का दावा है कि बिहार में सरकार उन्हीं की बनेगी. इन दावों के बीच एबीपी न्यूज़ आपको Exit Poll में बता रहा है कि आखिर बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा? पल पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ...Bihar Exit Poll LIVE:बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी ये तो 10 नवंबर को पता चलेगा, लेकिन तीनों चरणों के चुनाव खत्म होने के बाद तमाम तरह के एग्ज़िट पोल्स के नतीजे आ चुके हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तीन चरणों में मतदान हुए. आज आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही जनता ने तमाम नेताओं की किसमत ईवीएम में कैद कर दी है.2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के कैसे रहे थे नतीजे?2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थीं. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थीं. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं.Bihar Exit Poll LIVE Bihar Election 2020 Poll of Polls
Bihar Exit Poll: एबीपी सी वोटर एग्ज़िट पोल में बिहार में तेजस्वी यादव की लहर नज़र आई है. आरजेडी ने इस बार के चुनाव में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से ABP News - CVoter के सर्वे के मुताबिक उन्हें सबसे ज्यादा 81 से 89 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं. आरजेडी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलती दिख रही हैं. इस चुनाव में बीजेपी को 66-74 सीटें मिलती दिख रही हैं. बता दें कि बीजेपी ने इस बार 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.