आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद अब नया विवाद सामने आया है. आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया गया है. मैच के दौरान किए गए एक आपत्तिजनक इशारे ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया. इस मुकाबले के बाद पहले आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर कार्रवाई हुई थी और अब टिम डेविड भी आईपीएल के अनुशासनात्मक एक्शन की चपेट में आ गए हैं.

Continues below advertisement

सेलिब्रेशन के दौरान किया था आपत्तिजनक इशारा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टिम डेविड ने डगआउट से जश्न मनाते समय बीच वाली उंगली दिखाने का इशारा किया था. कैमरे में कैद हुई इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई थी. आईपीएल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टिम डेविड को दोषी पाया. लीग की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि खिलाड़ी ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया है.

Continues below advertisement

मैच फीस काटी गई, मिले दो डिमेरिट पॉइंट

आईपीएल प्रशासन ने टिम डेविड की मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काट लिया है. इसके अलावा उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं.बयान के अनुसार, डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.6 के तहत दोषी पाया गया. यह नियम अश्लील, अपमानजनक या अनुचित इशारों से संबंधित है. मैच रेफरी अमित शर्मा ने उन पर यह कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें-PBKS vs DC Highlights: सिर्फ 9% थी उम्मीद, दिल्ली ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत; अक्षर-मिलर-आशुतोष ने हारा मैच जिताया

टिम डेविड ने स्वीकार की अपनी गलती

रिपोर्ट के मुताबिक टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उन्होंने मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मानते हुए किसी भी तरह की अपील नहीं की. आईपीएल नियमों के अनुसार लेवल-1 उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है.

यह भी पढ़ें- प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

आखिरी गेंद तक चला रोमांचक मुकाबला

मैच की बात करें तो आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को बेहद करीबी मुकाबले में 2 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 166 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 57 रन और नमन धीर ने 47 रनों की अहम पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. क्रुणाल पांड्या ने 73 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. हालांकि टिम डेविड बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके और पहली ही गेंद पर आउट हो गए.