भारत के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बजरंज पूनिया द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीत चुके महावीर फोगाट की तीसरी बेटी संगीता फोगाट के साथ आठ फेरे लेंगे. संगीता फोगाट की बड़ी बहन और रेसलर बबीता फोगाट ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे.

बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं. शादी से जुड़ी रस्में कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी. संगीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की रस्मों के बारे में जानकारी दी है.

संगीता फोगाट की बड़ी बहन और पूर्व रेसलर गीता फोगाट ने हल्दी की रस्म की तस्वीरों को शेयर किया है. गीता फोगाट ने ही अपनी छोटी बहन की 25 नवंबर को होने वाली शादी के बारे में जानकारी दी है.

कोरोना वायरस महामारी का असर हालांकि बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की शादी पर भी देखने को मिलेगा. इस शादी में परिवार के बेहद ही नजदीकी लोग शामिल होंगे. बता दें कि बजरंग पूनिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही संगीता फोगाट भी पेशे से पहलवान ही हैं.

आठवां फेरा है बेहद ही खास

फोगाट परिवार में शादी के दौरान आठ फेरे लेने की परंपरा है. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ अभियान के तहत बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट आठ फेरे लेंगे और अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन और कुलदीप यादव हो सकते हैं अहम, लेकिन सामने है यह चुनौतीIND Vs AUS: टीम इंडिया बड़ी मुसीबत में फंसी, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं