नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के अपने फार्म हाउस पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को डिनर पर आमंत्रित किया है. पूरी टीम एम एस धोनी के फार्म हाउस पर डिनर के लिए पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि रात 8 बजे के करीब टीम इंडिया के सदस्य एम एस धोनी के फार्म हाउस पर डिनर के लिए पहुंचे.

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे मैच की सीरीज का अगला मैच कल रांची में है. हो सकता है कि धोनी के गृह नगर रांची में उनका ये आखिरी अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच हो. उन्होंने इस पल को यादगार बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने फार्म हाउस पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैच की सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाए हुए है.

बता दें कि एम एस धोनी का फा़र्म हाउस रिंग रोड पर है जो कि शहर से 10 किलोमीटर दूर है और 7 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. इसके अलावा एक और खबर है कि रांची के जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर एक पवेलियन का नाम रखा गया है. लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गये पवेलियन का उदघाटन करने से विनम्रता से इन्कार कर दिया है.

वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब ‘महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन’ होगा. जेएससीए के सचिव देबााशीष चक्रवर्ती ने पिछले साल एजीएम में नार्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था हालांकि इसका उदघाटन करने के लिये धोनी तैयार नहीं हुए हैं. चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमने धोनी से आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा, ‘दादा अपने ही घर में क्या उदघाटन करना?