गोरखपुरः पिता ने दी थी कड़ी टक्कर लेकिन अब बेटे का हाथ योगी आदित्यनाथ के साथ!
विधायक राकेश बघेल कुछ समझ पाते उसके पहले ही सांसद शरद त्रिपाठी उनके ऊपर जूते बरसाने लगे. अचानक हुए इस हमले से विधायक राकेश बघेल संभल नहीं पाए. भरी बैठक में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के बीच खुद माननीय विधायक को सांसद द्वारा अपनी पिटाई रास नहीं आई. इसके बाद वे सांसद शरद त्रिपाठी की ओर लपके और दो-चार हाथ रसीद कर दिए. इस दौरान ये घटना वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में भी कैद हो गई. सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं शीर्ष नेतृत्व मामले को मैनेज करने में जुटा है. लोकसभा चुनाव के पहले इस घटना ने जहां बीजेपी की किरकिरी कर दी है. तो वहीं विपक्षी पार्टियों को भी जनता को साधने का एक मौका मिल गया है.अखिलेश ने साधा प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना पर निशाना, कहा- एक और भ्रामक प्रचार शुरू
