भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. एशियन पैरा गेम्स 2026 में उन्होंने ऐसा निशाना लगाया कि विश्व रिकॉर्ड टूट गया और भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया. महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा में जीत के साथ मोना ने इन खेलों में अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया. उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय निशानेबाजी को एक और बड़ी कामयाबी दिलाई है.

Continues below advertisement

मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में 357.5 अंक हासिल किए. इस स्कोर के साथ उन्होंने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. बेन्सन ने जुलाई 2026 में सर्बिया के नोवी साद में 356 अंक हासिल करके ये रिकॉर्ड बनाया था. मोना ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा

मोना की कामयाबी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने इस स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दक्षिण कोरिया की ली युनरी ने सितंबर 2026 में चांगवॉन में 355.7 अंक हासिल करके ये रिकॉर्ड बनाया था. मोना ने 357.5 अंक के साथ इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. इस तरह उन्होंने एक ही मुकाबले में विश्व और एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

Continues below advertisement

पहले भी जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल

मोना अग्रवाल इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 250 अंक हासिल करके गेम्स रिकॉर्ड बनाया था. इस स्पर्धा में भारत की अवनि लेखरा ने 249.6 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता था. अब 50 मीटर राइफल स्पर्धा में दूसरा गोल्ड जीतकर मोना ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है.

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

मोना की इस जीत से एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन और मजबूत हुआ है. विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा गोल्ड जीतना उनके शानदार खेल और मेहनत को दिखाता है. उनकी इस उपलब्धि से देश को एक बार फिर गर्व करने का मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत