Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री आज 23 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. सेल से पहले ही कई देशों में Apple Store के बाहर फोन खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मकाऊ और न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर ग्राहक फोन खरीदने के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं.
iPhone Duo की शुरुआती कीमत भारत में 2,99,900 रुपये है, इसके बाद भी फोन को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है, हालांकि Apple ने स्टोर्स पर सीमित स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी है. वहीं 16 अक्टूबर को शुरू हुई प्री-ऑर्डर बुकिंग के कुछ ही मिनटों बाद डिलीवरी की तारीख जनवरी तक पहुंच गई थी.
पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर लगी लाइनें
iPhone Duo की बिक्री शुरू होने से पहले ही कई देशों में ग्राहक इसे खरीदने के लिए स्टोर पहुंचने लगे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Facebook पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में Apple Store के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. मकाऊ के Apple Store के बाहर सैकड़ों लोग पहले से मौजूद थे. वहीं न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू स्थित Apple Store के बाहर भी बिना प्री-ऑर्डर वाले ग्राहक कतार में नजर आए, हालांकि Apple ने पहले ही साफ कर दिया है कि शुरुआती बिक्री के दौरान स्टोर्स पर फोन का स्टॉक सीमित रहेगा. ऐसे में हर ग्राहक को सीधे स्टोर पहुंचकर फोन खरीदने का मौका मिलना आसान नहीं होगा.
भारत में किन ग्राहकों को मिलेगा फोन?
भारत में iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है. यहां स्टोर से फोन लेने की सुविधा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी, जिन्होंने पहले से प्री-ऑर्डर किया है और जिन्हें उसी दिन पिकअप का स्लॉट मिला है. जिन ग्राहकों ने फोन की बुकिंग नहीं की है, उन्हें स्टोर से तुरंत डिवाइस मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. iPhone Duo के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शुरू हुए थे. शुरुआती कुछ मिनटों में ही मांग इतनी बढ़ गई कि डिलीवरी की तारीख अक्टूबर से आगे बढ़कर जनवरी तक पहुंच गई, फिलहाल नए ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें -OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
iPhone Duo के खास फीचर्स
iPhone Duo में 7.6 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED इनर डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन भी मिलती है. साथ ही दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं. फोन में A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. कैमरे की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में 48MP के दो कैमरे हैं. वहीं इनर डिस्प्ले पर 4MP और कवर डिस्प्ले पर 12MP का कैमरा मिलता है.
2,99,900 रुपये से शुरू होती है कीमत
Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2,99,900 रुपये है. इसके 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की 4,49,900 रुपये रखी गई है.
यह भी पढ़ें -आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
