वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) में हालात ऐसे बन रहे हैं कि हर टेस्ट मैच के नतीजे का सीधा असर टीमों की फाइनल की रेस पर पड़ रहा है. ऐसे में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पारी में 103 रन से शर्मनाक हार मिली है. इस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में सबसे नीचे चला गया है. टीम की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं.

Continues below advertisement

वहीं इंग्लैंड को इस जीत से फायदा हुआ है, जबकि बाकी टीमों की पोजीशन पर कोई असर नहीं पड़ा है.  इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बिखरी नजर आई. मेजबान टीम ने मुकाबले पर शुरुआत से पकड़ बनाए रखी और पाकिस्तान को दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया. इंग्लैंड की दमदार बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान पहली पारी में पिछड़ गया और दूसरी पारी में भी टीम वापसी नहीं कर सकी. नतीजन पाकिस्तान टीम पारी और 103 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.

WTC पॉइंट्स टेबल में सभी 9 टीमों की रैंकिंग

Continues below advertisement

1. ऑस्ट्रेलिया2. दक्षिण अफ्रीका3. न्यूजीलैंड4. बांग्लादेश5. भारत6. श्रीलंका7. इंग्लैंड8. वेस्टइंडीज9. पाकिस्तान

यह भी पढ़ें-स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत की पोजीशन क्या है?

WTC की मौजूदा टेबल में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर है. भारत का PCT 53.33 प्रतिशत है. भारत के पास अभी इस WTC चक्र में 8 मुकाबले बाकी हैं, इसलिए टीम के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है. पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय टीम की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है. भारत को अभी WTC 2025-27 चक्र में श्रीलंका के साथ एक, न्यूजीलैंड के साथ 2 और ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैच और खेलने हैं.

बाकी टीमों का हाल

टेबल में ऑस्ट्रेलिया अभी सबसे मजबूत स्थिति में है. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नंबर आता है. बांग्लादेश चौथे स्थान पर है, जबकि भारत पांचवें पायदान पर बना हुआ है. श्रीलंका छठे नंबर पर है. पाकिस्तान की हार से इंग्लैंड को फायदा हुआ और वह सातवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज आठवें और पाकिस्तान आखिरी स्थान पर है.

यह भी पढ़ें-EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया