मिचेल स्टार्क एक के बाद एक बड़ा कारनामा करते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ा है. वो अब एक दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज से भी आगे निकल गए हैं. दरअसल ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मैके में खेला जा रहा है, जहां स्टार्क ने अपने स्पेल के पहले 4 ओवरों में ही 5 विकेट चटका डाले.

Continues below advertisement

इस 5 विकेट-हॉल के साथ ही स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. स्टेन ने अपने करियर में 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क उनसे आगे निकल गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट-हॉल पूरा करने तक उनके नाम 440 टेस्ट विकेट हो चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है.

स्टार्क पहले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं, उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के रंगाना हेराथ के नाम था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 433 विकेट लिए थे. 

Continues below advertisement

आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा

मिचेल स्टार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन से भी आगे निकल गए हैं. अश्विन ने अपने ऐतिहासिक टेस्ट करियर में 765 विकेट लिए थे, जबकि मिचेल स्टार्क तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 766 विकेट चटका चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ इसी घातक स्पेल के दौरान उन्होंने चामिंडा वायस (461 विकेट) को भी पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

फेंका घातक स्पेल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क अपने स्पेल के चौथे ओवर तक 5 विकेट हॉल पूरा कर चुके थे. उन्होंने मैच की पहली गेंद पर शादमान इस्लाम को चलता किया. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन और उनके साथ-साथ कप्तान नजमुल हुसैन शांटो को भी आउट कर दिया.

स्पेल का तीसरा ओवर आया, वहां भी उन्होंने मोमिनुल हक को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था. ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट आते-आते रह गया, लेकिन पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने मोमिनुल को आउट कर दिया. अपने स्पेल की 22वीं गेंद पर उन्होंने लिटन दास को आउट करके अपना 5 विकेट-हॉल पूरा किया. 

यह भी पढ़ें:

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर