GT vs LSG: लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में LSG की धमाकेदार जीत, 2 पॉइंट्स लेने से चूकी GT
GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया है. शुभमन गिल की गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, लेकिन आज के मैच में हारने से GT दो पॉइंट्स लेने से चूक गई.
एबीपी लाइवLast Updated: 22 May 2025 11:47 PM

बैकग्राउंड
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में...More
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आज के मैच में जीत या हार से प्लेऑफ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि लीग मैच पूरे होने से पहले ही आईपीएल 2025 की टॉप 4 टीमें मिल चुकी हैं. लेकिन गुजरात आज का मैच जीतकर आईपील पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ही रहना चाहेगी. वहीं लखनऊ की टीम इस टूर्नामेंट को अच्छी यादों के साथ समाप्त करने की कोशिश करेगी.हेड टू हेड में कौन आगे?गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल के टूर्नामेंट में अब तक 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन छह मुकाबलों में गुजरात ने लखनऊ को 4 बार हराया है. वहीं LSG की टीम 2 मुकाबले जीती है. देखना होगा आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवनशुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा.इम्पैक्ट प्लेयर- मोहम्मद सिराज.लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवनमिशेल मार्श, एडन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और रवि बिश्नोई.इम्पैक्ट प्लेयर- विलियम ओरूर्के.
GT vs LSG Live Score: लखनऊ ने गुजरात को हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में गुजरात 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी. वहीं गुजरात की इस हार से टीम को 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ है. लेकिन अभी भी GT पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.