World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में पहुंचने की रेस में और पिछड़ गई है. वह तीसरे से चौथे स्थान पर फिसल गई है. प्रोटियाज टीम की इस हार ने भारत के एक बार फिर WTC फाइनल खेलने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है.

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमें ही फाइनल मैच खेलेंगी. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यही दोनों ही टीमें WTC पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 पॉजिशन पर काबिज़ थी. इन्हीं दोनों के ही फाइनल खेलने के आसार थे. लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका द्वारा बैक टू बैक दो मैच गंवाने के चलते यहां टीम इंडिया को बड़ा फायदा हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के फिसलने से पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने अपना दूसरा स्थान मजबूत कर लिया है.

भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में काफी पीछे थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट में मिली जीत, इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत और ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर जीत ने WTC फाइनल की रेस के पूरे समीकरण बदल दिए हैं.

अभी ऐसी है WTC पॉइंट्स टेबल

टीमों की रैंकजीतहारड्रॉजीत का प्रतिशत
1. ऑस्ट्रेलिया101378.57
2. भारत84258.93
3. श्रीलंका54153.33
4. दक्षिण अफ्रीका66050
5. इंग्लैंड108446.97
6. वेस्टइंडीज45240.91
7. पाकिस्तान46238.89
8. न्यूजीलैंड26125.93
9. बांग्लादेश110111.11

इन सीरीज से तय होगा फाइनल का रास्ताभारतीय टीम को WTC के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. श्रीलंका और न्यूजीलैंड को भी आपस में भिड़ना है. इन तीन सीरीजों के नतीजे क्या रहते हैं, उसी के आधार पर WTC 2022-23 की फाइनलिस्ट टीमें तय होंगी.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: निकोलस पूरन पर 16 करोड़ खर्च करने के सवाल पर आया गौतम गंभीर का जवाब, अपने फैसले को इस तरह ठहराया सही