Jay Shah Reveal on T20 World Cup Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई अहम बातों पर चर्चा की. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन से लेकर 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर बात की. साथ ही उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी और अपने मैनेजमेंट मंत्र को भी शेयर किया.

टी20 वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन का बताया फॉर्मूलाजय शाह ने उम्मीद जताई कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पिछले साल वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में हार के बाद इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनेगी. उन्होंने कहा कि चुनी गई टीम में अनुभव और फॉर्म का अच्छा संतुलन है. सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर ही टी20 वर्ल्ड कप टीम का चयन नहीं किए जाने की बात कही. उनका कहना था कि "विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी जरूरी है."

जय शाह ने बताया अपना अचीवमेंटउन्होंने बीसीसीआई में अपने कार्यों को भी साझा किया. जय शाह ने बताया कि "कार्यभार संभालने के बाद उनका पहला फैसला नेशनल क्रिकेट अकादमी को मजबूत करना था. उन्होंने अकादमी के सुधार के लिए 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है और उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त में नई, विश्वस्तरीय सुविधा खोली जा सकेगी." जय शाह ने कोरोना महामारी के बीच 2020 में यूएई में आईपीएल के सफल आयोजन को अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया.

'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर कही ये बातसाथ ही, उन्होंने इस साल आईपीएल में लागू किए गए 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर भी बात की. जय शाह ने कहा कि "यह एक परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है. हम खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और सभी संबंधित पक्षों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इससे मैच ज्यादा रोमांचक हो रहे हैं और ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है. अगर सलाह-मशविरा में असंतोष सामने आता है, तो हम इसमें बदलाव करेंगे."

जय शाह का ये है मैनेजमेंट मंत्रजय शाह ने अपने मैनेजमेंट मंत्र के बारे में बताया कि "खेल की निगरानी के लिए सही लोगों को नियुक्त करना और साथ ही वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. मैं स्वामी विवेकानंद के 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको' से भी प्रेरित हूं."

यह भी पढ़ें: Watch: मैदान पर जंग, ड्रेसिंग रूम में यारी: बैंगलोर में RCB ने चाय के साथ किया धोनी का जोरदार स्वागत!