✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ठंड और घने कोहरे में करना पड़ता है ड्राइव, ये सेफ्टी टिप्स जरूर कर लें नोट

एबीपी लाइव   |  21 Dec 2025 11:43 AM (IST)
ठंड और घने कोहरे में करना पड़ता है ड्राइव, ये सेफ्टी टिप्स जरूर कर लें नोट

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ठंड और घना कोहरा ड्राइविंग को मुश्किल बना देता है. दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि सामने की सड़क तक नजर नहीं आती. ऐसे हालात में जरा सी चूक बड़े हादसे की वजह बन सकती है.

1

सर्दियों में कोहरे में निकलने से पहले कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स ध्यान में रखना बेहद जरूरी हो जाता है. कोहरे में ड्राइव करते वक्त सबसे अहम बात है रफ्तार पर कंट्रोल रखना. तेज स्पीड में गाड़ी चलाने से अचानक सामने आई रुकावट पर समय रहते ब्रेक नहीं लग पाता.

2

हमेशा कम स्पीड में चलें और लेन डिसिप्लिन का पालन करें. रॉन्ग साइड ड्राइविंग से पूरी तरह बचें. क्योंकि कम विजिबिलिटी में यह बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. ठंड के मौसम में कार के शीशों पर धुंध जमना आम समस्या है. बाहर और अंदर के तापमान में फर्क होने से विंडशील्ड साफ दिखाई नहीं देती.

3

ऐसे में ड्राइविंग शुरू करने से पहले फ्रंट और रियर डिफॉगर का सही इस्तेमाल करें. इससे शीशा साफ रहेगा और सड़क पर फोकस बनाए रखना आसान होगा. कोहरे में सही लाइट सिलेक्ट करना बहुत जरूरी होता है. हाई बीम हेडलाइट का यूज करने से रोशनी वापस आंखों पर पड़ती है.

4

जिससे देखने में और दिक्कत होती है. हमेशा लो बीम या फॉग लैंप का ही उपयोग करें. इससे रास्ता भी साफ दिखेगा और सामने से आने वाले ड्राइवर को भी परेशानी नहीं होगी.घने कोहरे में ओवरटेक करना जोखिम भरा फैसला हो सकता है. सामने से आने वाले वाहन का सही अंदाजा नहीं लग पाता और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है.

5

ऐसे में जल्दबाजी न करें और ओवरटेक से बचें. धैर्य के साथ गाड़ी चलाना ही इस मौसम में सबसे सेफ तरीका माना जाता है. कोहरे के दौरान आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है. अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में अगर दूरी कम होगी तो टक्कर तय है.

6

हमेशा इतना गैप रखें कि जरूरत पड़ने पर समय रहते गाड़ी रोकी जा सके. यह छोटी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और पूरी तरह सतर्क रहें. अगर विजिबिलिटी ज्यादा खराब हो जाए तो सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकना बेहतर होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • ठंड और घने कोहरे में करना पड़ता है ड्राइव, ये सेफ्टी टिप्स जरूर कर लें नोट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.