✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सर्दियों में कार चलाते वक्त इन बातों को नजरअंदाज न करें

एबीपी लाइव   |  20 Dec 2025 03:37 PM (IST)
सर्दियों में कार चलाते वक्त इन बातों को नजरअंदाज न करें

सर्दियों में कार चलाना आसान नहीं होता. कोहरा, ठंडी हवा और फिसलन भरी सड़कें जोखिम बढ़ा देती हैं. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इसलिए सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान कुछ जरूरी बातों को हमेशा ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.

1

सर्दियों में कार स्टार्ट करने से पहले इंजन को थोड़ा समय दें. ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है. ऐसे में तुरंत तेज ड्राइव करने से नुकसान हो सकता है. दो तीन मिनट कार स्टार्ट रखकर इंजन को वार्म होने दें. इससे परफॉर्मेंस बेहतर रहती है.

2

कोहरे में ड्राइव करते समय लाइट का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट का ही प्रयोग करें. हाई बीम लाइट कोहरे में विजिबिलिटी कम कर देती है. साथ ही स्पीड कंट्रोल रखें और आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.

3

टायर और ब्रेक की स्थिति सर्दियों में और ज्यादा अहम हो जाती है. ठंड में टायर प्रेशर कम हो सकता है. इसलिए नियमित जांच करें. घिसे हुए टायर फिसलन में खतरा बढ़ा सकते हैं. ब्रेक सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं. यह भी जरूर चेक करें.

4

शीशों पर जमी धुंध और बर्फ विजन को खराब कर सकती है. इसलिए ड्राइव शुरू करने से पहले विंडशील्ड और साइड मिरर पूरी तरह साफ करें. डीफॉगर का सही इस्तेमाल करें ताकि चलते समय बार बार शीशे साफ करने की जरूरत न पड़े.

5

बैटरी और वाइपर की स्थिति कैसी है इसे सर्दियों में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ठंड में बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है. और अगर बैटरी पुरानी है तो पहले ही बदलवा लें. वाइपर सही न हों तो हल्की बारिश या ओस में परेशानी हो सकती है.

6

सर्दियों में लंबी दूरी तय करते समय एक्स्ट्रा सावधानी रखें. गर्म कपड़े, पानी और जरूरी दवाएं साथ रखें. नींद या थकान महसूस हो तो तुरंत ब्रेक लें. सेफ ड्राइविंग ही सबसे बड़ी समझदारी है. क्योंकि ठंड में असवाधानी के चलते कई बार हादसे भी देखने को मिल जाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • सर्दियों में कार चलाते वक्त इन बातों को नजरअंदाज न करें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.