✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कंप्यूटर और दीवार के बीच का Gap क्यों है जरूरी? जानें सही दूरी

मानसी उपाध्याय   |  08 Oct 2026 10:47 PM (IST)
कंप्यूटर और दीवार के बीच का Gap क्यों है जरूरी? जानें सही दूरी

कंप्यूटर को डेस्क पर रखना जितना आसान लगता है, उसकी सही जगह तय करना उतना ही जरूरी है. खासकर अगर PC को दीवार से बिल्कुल सटा कर रखा गया है, तो यह उसकी हवा निकलने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. कंप्यूटर लगातार काम करते समय गर्मी पैदा करता है और उसके अंदर लगे पंखे इस गर्म हवा को बाहर निकालने के साथ ठंडी हवा अंदर खींचते हैं. ऐसे में PC के आसपास सही जगह न होने पर गर्मी अंदर फंस सकती है. वहीं अगर कंप्यूटर जमीन पर रखा है तो धूल, मिट्टी, बाल और कार्पेट के छोटे रेशे उसके अंदर जाने का खतरा बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं कि कंप्यूटर और दीवार के बीच का Gap क्यों जरूरी है.

1

फर्श पर रखा कंप्यूटर धूल, पालतू जानवरों के बाल, मिट्टी और कार्पेट के रेशों को आसानी से अंदर खींच सकता है. खासकर कई मिड-साइज PC केस में पावर सप्लाई नीचे लगी होती है और उसका इनटेक फैन नीचे से हवा खींचता है. इस वजह से फर्श की गंदगी सीधे PC के अंदर पहुंच सकती है.

Continues below advertisement
2

PC को डेस्क पर रखना बेहतर हो सकता है, लेकिन इसे दीवार से बिल्कुल चिपकाना सही नहीं है. ज्यादातर कंप्यूटर आगे और नीचे से हवा अंदर लेते हैं और पीछे से गर्म हवा बाहर निकालते हैं. पीछे जगह न होने पर गर्म हवा बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है.

Continues below advertisement
3

बंद कैबिनेट या बहुत तंग जगह में कंप्यूटर रखने पर गर्म हवा वहीं जमा हो सकती है. इससे PC का तापमान बढ़ने और ओवरहीटिंग की समस्या आने का खतरा रहता है. हालांकि कुछ बजट ऑफिस PC ऐसे सेटअप में ठीक काम कर सकते हैं.

4

अलग-अलग कंपनियां PC के वेंट के आसपास अलग-अलग दूरी रखने की सलाह देती है. Dell डेस्कटॉप PC के वेंट वाली साइड में कम से कम 4 इंच जगह रखने की बात करता है. Lenovo के कुछ मैनुअल में वेंट के आसपास 2 इंच एयर स्पेस बताया गया है. कुछ PC के पीछे 6 इंच जगह और आगे, ऊपर साथ ही साइड को खुला रखने की सलाह देता है.

5

PC के अंदर थोड़ी धूल जमा होना सामान्य है, लेकिन धूल और बाल गर्मी को रोकने का काम कर सकते हैं. कई PC यूजर Positive Pressure Airflow पसंद करते हैं, जिसमें बाहर निकलने वाली हवा की तुलना में ज्यादा ठंडी हवा अंदर आती है. इससे धूल जमा होने को कम करने में मदद मिल सकती है.

6

सर्वर-क्लास और बिना रैक वाले PC के लिए करीब 8 इंच जगह को बेहतर माना जाता है. आम डेस्कटॉप यूजर के लिए भी जरूरी बात यही है कि PC के वेंट बंद न हों और उसके आसपास हवा आने-जाने के लिए सही जगह बनी रहे. इससे कंप्यूटर को ठंडा रखने, शोर कम रखने और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • कंप्यूटर और दीवार के बीच का Gap क्यों है जरूरी? जानें सही दूरी
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.