क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! सिर्फ 44 में देखें IND Vs NZ Final LIVE, ये हैं सबसे सस्ते स्ट्रीमिंग पैक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस बार खिताबी मुकाबले में India national cricket team और New Zealand national cricket team आमने-सामने होंगे. भारत में इस मैच को मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैबलेट या लैपटॉप पर ऑनलाइन देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन जरूरी है. हाल ही में इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बदलाव हुआ है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे सस्ते रिचार्ज मौजूद हैं जिनकी मदद से आप कम खर्च में फाइनल मैच लाइव देख सकते हैं.
Reliance Jio के यूजर्स के लिए भी JioHotstar देखने का विकल्प मौजूद है. कंपनी का 100 रुपये का प्लान 30 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें लगभग 5 जीबी डेटा दिया जाता है. इस पैक के जरिए यूजर JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक्टिव कर सकते हैं और फाइनल मैच समेत अन्य क्रिकेट कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.
अगर आपके पास Bharti Airtel का सिम है तो आप 100 रुपये वाले क्रिकेट पैक के जरिए JioHotstar को एक्टिव कर सकते हैं. इस प्लान के साथ 30 दिनों की वैधता मिलती है और साथ में लगभग 6 जीबी डेटा दिया जाता है. इसके अलावा JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी एक महीने के लिए शामिल होता है जिससे यूजर आसानी से लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं.
अगर आप Vodafone Idea यानी Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए सबसे सस्ता विकल्प मौजूद है. कंपनी का एक खास क्रिकेट पैक है जिसकी कीमत सिर्फ 44 रुपये रखी गई है. इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को 1 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैधता एक दिन की होती है. हालांकि इस प्लान में कॉलिंग सुविधा नहीं दी जाती लेकिन खास बात यह है कि इससे JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए एक्टिव हो जाता है. यानी एक बार 44 रुपये खर्च करने के बाद आप पूरे महीने इस प्लेटफॉर्म पर मैच और अन्य कंटेंट देख सकते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि फोन में पहले से पर्याप्त इंटरनेट डेटा मौजूद होता है और सिर्फ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन चाहिए होता है. ऐसी स्थिति में Airtel या Jio के ग्राहक सीधे JioHotstar ऐप में जाकर उसका मोबाइल प्लान एक्टिव करा सकते हैं. इस प्लान की कीमत करीब 79 रुपये है जो कई क्रिकेट पैक्स से भी सस्ता पड़ सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल हर क्रिकेट फैन के लिए सबसे रोमांचक पल होता है. अगर आप भी इस बड़े मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते तो इन सस्ते रिचार्ज पैक्स की मदद से कम कीमत में अपने मोबाइल या अन्य डिवाइस पर लाइव मैच का मजा ले सकते हैं. सही प्लान चुनकर आप बिना ज्यादा खर्च किए फाइनल का पूरा रोमांच घर बैठे देख सकते हैं.